सिविल जज पद पर चयनित होकर समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रगति असाटी जी का उपस्थित जनसमूह की करतल ध्वनि के बीच शॉल एवं मोमेंटो द्वारा सम्मान
*सारनी ।प्रगति असाटी ने अपने उद्बोधन में लड़कियों को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। प्रगति ने कहा कि अब देश में लड़कियों को अपने अधिकारों का ज्ञान होने लगा है। बिना अधिकारों की जानकारी के कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। अधिकारों के साथ साथ उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करना होगा
बुंदेलखंड की पावन धरा छतरपुर के घुवारा में अखिल भारतीय असाटी वैश्य समाज महासभा के तत्वावधान में एवं सकल असाटी समाज घुवारा के संयोजन में “तृतीय महिला सम्मेलन” का आयोजन हुआ। जिसमे पाथाखेड़ा की सिविल जज पद पर चयनित होकर समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रगति असाटी जी का उपस्थित जनसमूह की करतल ध्वनि के बीच शॉल एवं मोमेंटो द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय असाटी समाज अध्यक्ष श्री वीरेंद्र जी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती शशि जी, राष्ट्रीय महिला सहसचिव श्रीमती माया रामकुमार असाटी जी, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री अंकुर जी, अ.भा.असाटी समाज युवा महामंत्री श्री रामकुमार रमेश प्रसाद जी असाटी (बल्देवगढ़) उपस्थित रहे।*
कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं मिली छतरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया सवाल







