आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जंगपुरा विधायक प्रवीण कुमार देशमुख जी का शिवाजी जयंती पर बैतूल में हुआ आगमन

 

आज जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिल्ली सरकार से बैतूल में शिवाजी जयंती पर बैतूल में सामाजिक बंधुओ द्वारा स्नेह पूर्ण आमंत्रण पर प्रवीण कुमार देशमुख जी ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई जिसमें उनका सामाजिक बंधुओ ने मंच पर उनका स्वागत किया उसके उपरांत उन्होंने शिवाजी महाराज जी की प्रतिमा पर प्रवीण जी ने माल्यार्पण किया और सर्किट हाउस बैतूल में प्रेस वार्ता के दौरान कहां की आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर पूर्ण रूप से केजरीवाल जी के नेतृत्व में तैयार हैं आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य बिजली,पानी,स्वास्थ्य, शिक्षा,युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के लिए विकल्प तैयार करना,महंगाई से जनता को निजात दिलाना,किसानों को समान जनक मुआवजा दिलाना,
तमाम संवैधानिक विषयों पर आम आदमी पार्टी इस बार चुनाव लडेगी एक महत्वपूर्ण विषय ये सामने आया है कि कुछ बीजेपी कांग्रेस के बड़े नेता,विधायक,पूर्व विधायक अपनी पार्टियों से नाखुश होकर आम आदमी पार्टी का दामन जल्दी ही थामने वाले हैं
आज की प्रेस वार्ता में पार्टी के कई वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे रहें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.