जिला किराड़ समाज संगठन बैतूल का समाज सम्मेलन संपन्न

कुशल संगठक, नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष मान. कुलराज जी नरवरे (इंजीनियर ) की अध्यक्षता में शहीद स्वर्गीय चंद्र किशोर जी खाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करके *जिले भर के 800 से अधिक पदाधिकारियों एवम् सदस्यों ने ग्राम खापा में ली शपथ संपन्न हुआ जिला किराड़ समाज का परिचय सम्मेलन*
बैतूल : तहसील आठनेर के ग्राम खापा में जिला किराड़ समाज संगठन बैतूल समाज का परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ जहां किराड़ समाज संगठन के संरक्षक श्री जी डी नरवरे द्वारा नवगठित जिला कार्यकारिणी, वरिष्ठ जिला महिला कार्यकारिणी, युवा जिला कार्यकारिणी एवं समस्त ब्लाक कार्यकारिणीयो के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया गया साथ ही सभी ब्लॉक के अध्यक्षों का परिचय भी कराया गया।
जहां जिला सिवनी के श्री मनोज ठाकुर, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासभा नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुख्य अतिथि रहें। वहीं विशेष अतिथि के रूप में श्री सेवाराम जी नरवरे, पूर्व अध्यक्ष श्री तुकाराम जी सूर्यवंशी, पूर्व अध्यक्ष श्री कमल पटेल धाकड़, वरिष्ठ् अध्यक्ष मान. श्री कुलराज जी नरवरे महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रमिला सिमैया, महामंत्री श्री कृष्णा सुजाने , युवा जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र खाकरे जी, श्री तुला राम जी सूर्यवंशी, श्री घनश्याम जी धाकड़, भवन समिति के अध्यक्ष श्री मिश्रीलाल जी धाकड़, कर्मचारी समिति अध्यक्ष श्री फूलचंद जी महादुले, श्री संजय जी घिडोडे एवं श्री धांदू जी गढ़ेकर के साथ साथ जिले भर के हजारों सामाजिक बधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्वर्गीय चंद्र किशोर जी खाकरे को श्रद्धांजलि अर्पित करके की गई ।
समाज के निसहाय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान किए जाने पर समाज के द्वारा पूर्व अध्यक्ष श्री कमल पटेल धाकड़ एवं पूर्व युवा जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा सुजाने को सम्मानित किया गया।
सभी अतिथियों द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामना देते हुए समाज के हर गांव एवं हर अंतिम पंक्ति के पुरुष एवं महिलाओं को जुड़ने के लिए जो हमारे समाज के उत्थान में सहायक सिद्ध हो का संदेश दिया गया । समाज के मंच सेअनेक दानदाताओं ने समाज भवन के निर्माण हेतु हजारों रुपए की राशि दान दी ।कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष डीएल सूर्यवंशी सचिव फूलचंद जी वर्मा , युवा संगठन जिला उपाध्यक्ष मनोज गड़ेकर , जिला सह सचिव प्रमोद सूर्यवंशी ,जिला संगठन मंत्री गुलाब चंद जी चौरे , घनीराम गढ़ेकर , सतीश चौहान , अखिलेश झाडे , सतीश धाकड़ सहित समाज के सैकड़ों बंधु भगिनी उपस्थित रहें |

Leave A Reply

Your email address will not be published.