पुलिस थाना सारणी चौकी पाथाखेड़ा द्वारा छतरपुर माइंस मैं बायर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया
वेकोलि क्षेत्र के छतरपुर खान क्रमांक 2 में 2 जनवरी और 17 जनवरी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी । उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी द्वारा टीम गठित की गई । टीम द्वारा मुखबीर के सूचना पर संदेही बंटी चौहान , जामगिरी , मारोति , राकेश से पूछताछ की । जिन्होंने 2 जनवरी तथा 17 जनवरी की रात्रि में छतरपुर 02 खदान में बिजली के केबल वायर चोरी कर आपस में बांटना स्वीकार किया । पुलिस ने मान्या उर्फ बंटी चौहान निवासी सुभाष नगर पाथाखेड़ा , जाम गिरी निवासी बगडोना बस्ती , मारोति आरसे निवासी ग्राम शोभापुर गांव विकी उर्फ राकेश खंडेलवार ग्राम शोभापुर को चोरी किए केबल वायर और कुल्हाड़ी जब्त की ।
