मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ,रामेश्वरम तीर्थ यात्रा 27 जनवरी से एक फरवरी तक, अयोध्या तीर्थ यात्रा 11 फरवरी से 14 फरवरी तक*

 

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत जिले के वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, महिलाओं के लिए 2 वर्ष की छूट) एवं जो आयकर दाता नहीं है, को रामेश्वरम तीर्थ यात्रा 27 जनवरी से एक फरवरी तक तथा अयोध्या तीर्थ यात्रा 11 फरवरी से 14 फरवरी तक कराई जाएगी। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत संबंधित अपने निकटतम ग्राम पंचायत अथवा नगरीय क्षेत्र में संबंधित नगर पालिका/नगर पंचायत में संपर्क कर रामेश्वर तीर्थ यात्रा के लिए 16 जनवरी तक तथा अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए 31 जनवरी तक आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में ग्राम पंचायतों के माध्यम से सीईओ जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय में वार्डों से मुख्य नगर पालिका अधिकारी के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।