भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया अल्पसंख्यक दिवस केंद्र और राज्य की अल्पसंख्यक योजनाओं की दी जानकारी

 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अल्पसंख्यक दिवस मनाय जिसमें मोर्चा के जिला अध्यक्ष शारिक खान ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अल्पसंख्यकों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। वहीं भाजपा मुस्लिम समाज के राजनीतिक पिछड़ेपन को दूर कर रही है
भाजपा के स्थापना काल से ही अल्पसंख्यक समाज इसके साथ जुड़ा रहा है।

कांग्रेस, झामुमो,राजद सहित तमाम दल भाजपा के नाम पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों को बरगलाते हैं। वास्तव में भाजपा ने अल्पसंख्यक समाज की राजनीतिक, आर्थिक, शैक्षणिक भागीदारी बढ़ाने में दूसरों की तुलना में अधिक काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अब्बास नकवी,एम.जे अकबर,
जफर इस्लाम,नजमा हेप्तुल्ला जैसे नेताओं को राज्यसभा में भेजा गया है। केंद्र सरकार में मंत्री भी बनाया गया और नजमा हेप्तुल्ला को मणिपुर और आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल बनाया
केंद्र की मोदी सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के विकास को सशक्त बनाने के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम चला रही है

केंद्र सरकार का अल्पसंख्यक मंत्रालय अल्पसंख्यक समुदायों के लाभ के लिए समग्र नीति और नियोजन,समन्वय,मूल्यांकन और नियामक ढांचे और विकास कार्यक्रम की समीक्षा कर आगे की योजना बनाता है। वर्ष 2021 -22 के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय का बजट 4800 करोड़ से अधिक है, जो पिछले बार के संशोधित आवंटन के मुकाबले करीब 800 करोड़ है
कानूनी रूप से भारत के संविधान में अल्पसंख्यक महिलाओ के हितों को ध्यान रखते हुए ट्रिपल तलाक के विरुद्ध कानून लाकर अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को बहुसंख्यक समाज के महिला के बराबर लाने की कोशिश केंद्र सरकार ने की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार सत्ता में आने पर अपने चिर-परिचित अंदाज में एक नया नारा दिया, ‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास’और सबका प्रयास
सबका’ शब्द में सभी अल्पसंख्यक वर्ग को सम्मिलित करने का भाव है, मोदी सरकार ने अपने नए नारे के साथ ये एहसास दिलाने का प्रयास किया

मोर्चा के जिला महामंत्री नूर पाशा ने कहा भारत के अल्पसंख्यक नागरिक को देश की मुख्यधारा में लाने के केवल दो मंत्र हो सकते हैं, मिशन मोड में शिक्षा का प्रसार एवं समावेशी सुरक्षित वातावरण का एहसास, तभी सही मायने में इनका समावेशी विकास संभव हो सकेगा
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष शेख आरिफ,असलम काजी,शेख जमालुद्दीन,मण्डल अध्यक्ष सईद शाह और शकील खान,फारूक अहमद,इस्सू कुरेशी उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.