जल जीवन मिशन परियोजना तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन

 

 महेश नागवंशी पाथाखेड़ा*

जल जीवन मिशन परियोजना का सफल संचालन जिला बेतूल के 10 विकासखंड में किया जा रहा है प्रति माह पीएचईडी बैतूल के मुख्य कार्यपालन यंत्री श्री राजीव रंजन ठाकुर के निर्देशानुसार जल जीवन मिशन परियोजना तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा आज दिनांक 17/12/2022 को ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर कॉलोनी में किया गया। जिसमे 10 विकासखंड के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। पीएचईडी बैतूल के जिला सलाहकार भूपेंद्र मैनवै द्वारा बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
ग्राम में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित नल जल योजना से जलकर वसूली चालू करवाना।संचालन एवं संधारण का प्रशिक्षण vwsc एवं स्वयं सहायता समूह को दिया जाना है।

FTK से जल परीक्षण की एंट्री lmis मे करना है।
सभी 322 ग्राम में pwss/support के कार्यों की जानकारी तैयार करना है।
अंशदान लेने पर फोकस करना है ।इस प्रकार आगामी कार्य योजना रणनीति को दृष्टिगत किया गया। श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों में जो सुधार की आवश्यकता के अनुसार जानकारी दी गई , श्रीमान लीलाधर गडेकर द्वारा इस वर्ष की विकासखंड स्तरीय तीसरी रिपोर्ट तैयार की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.