नगर पालिका सारणी मैं 36 वार्डों में स्वच्छता 10 चैंपियन चुने गए

 

सारनी। जिले की सबसे बड़ी सारनी नगरपालिका मै नवंबर माह से स्वच्छता सर्वेक्षण 2022-2023 के अंतर्गत 36 वार्डों में स्वच्छता के तहत सर्वे चल रहे हैं। जिसमें 10 लोगों को स्वच्छता चैंपियन चुना गया है। उनके निवास स्थानों पर जाकर प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन लोगों द्वारा नगरपालिका को किए गए सहयोग हेतु दिया गया । जिसमें लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना घरों में चारों प्रकार के कूड़ा कचरो का अलग-अलग करना इत्यादि शामिल है। यह सम्मान जिसमें अजय डांगी, प्रवीण सोनी, सुनील सरियाम, जफर अंसारी, आकाश साहू, सुमन आर्य, दुर्गा पांसे, किरण नागले, अनीता बेलवंशी, उर्मिला बर्डे को सम्मानित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.