*नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत आयोजित निबंध में सीमा, चित्रकला में दीपक एव रांगोली प्रतियोगिता में कुमकुम आए प्रथम**

मध्यप्रदेश शासन के द्वारा 1 अक्टूबर 2022 से 30 नवंबर 22 तक *नशा मुक्ति अभियान* चलाया जा रहा है उसी संदर्भ में शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया के संरक्षण में महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के नोडल अधिकारी प्रो हेमंत निरापुरे एवं प्रो कौशल किशोर कुशवाहा द्वारा नशा मुक्ति अभियान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन महाविद्यालय स्तर पर किया जा रहा है जिसमें में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए छात्रों के लिए आज प्रमाण पत्र

वितरण समारोह का आयोजन किया गया, विदित हो कि लगातार 11 नवंबर 2022 से महाविद्यालय में *नशा मुक्ति अभियान* अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजित कर शासन के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान महाविद्यालय स्तर पर चलाया जा रहा था,इसी अंतर्गत दिनांक 11/11/2022 को छात्रों छात्रों के लिए *लघु फिल्म* का प्रदर्शन किया गया था एवं दिनांक 12 /11 /2022 को *निबंध प्रतियोगिता तथा पाती अपनों के* नाम* कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ,निबंध प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा सीमा सलाम प्रथम स्थान पर रही दिनांक एवं रिमषा बानो द्वितीय स्थान पर दीपक साहू तृतीय स्थान पर रहे, 14/11/ 2022 को महाविद्यालय में

**चित्रकला प्रतियोगिता का** आयोजन किया गया,प्रतियोगिता मे 10 से अधिक छात्रों ने भाग लिया जिसमे बी ए द्वितीय वर्ष के छात्र दीपक साहू प्रथम स्थान पर, प्रथम सिरोरिया द्वितीय स्थान पर बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा आर्ची भूमरकर तृतीय स्थान पर रही, दिनांक 18/11 /2022 को आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष से पायल सोलंकी प्रथम एवं विपक्ष से रांची मालवीय प्रथम स्थान पर रहे वही 19 /11 /2022 को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा कुमकुम बारस्कर द्वारा प्रथम स्थान, बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रोशनी द्वितीय स्थान एवं आरची भूमरकर तृतीय स्थान पर रही नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो कौशल कुशवाहा के सहयोग से किया गया जिसमें प्रमाण पत्र महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया एवं समस्त स्टाफ के हाथों प्रतिभागीयो को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार चौबे एवं आभार प्रदर्शन प्रो भूपेंद्र पाटणकर द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय छात्र छात्राएं एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा l