कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
*रामू टेकाम के नेतृत्व में भीमपुर में किसान महाआंदोलन में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन।*
*महामहिम राज्यपाल के नाम भीमपुर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।*
*प्रशासन रहा अलर्ट, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात*
भीमपुर। आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील शर्मा, क्षेत्रीय विधायक धरमू सिंह सिरसाम की उपस्थिति में मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रामू टेकाम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने भीमपुर ब्लॉक की विभिन्न समस्याओं को लेकर जमकर प्रदर्शन किया एवं तहसील कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार भीमपुर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि
1- दामजीपुरा-खण्डवा रोड पर लेडदा घाट में आये दिन दुर्घटना होती है,जिसमें कई लोगों की जान जा चुकी हैं।
कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है।
लेड़दा घाट की समस्या का सीघ्र समाधान किया जाए।
2- अत्यधिक वर्षा होने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गयी हैं,फसलों का सीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा किसान भाइयों को दिया जाए।
3- चिल्लौर-दामजिपुरा क्षेत्र में किसान भाईयों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नही मिल पा रही हैं, जिसके लिए 132 केवी सबस्टेशन का- निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।
4- ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना को निरस्त किया जाए परियोजना में कई गांव डूब में आएंगे जिसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीणजनों में भारी आक्रोश है।
5- पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
6- एस सी-एस टी के बैकलॉग रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रामू टेकाम ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के ढीले रवैए की वजह से किसानों को यह समस्या आ रही है।
किसानों के लिए सरकारें प्रयास नहीं कर रही हें। किसानों की फसलें अत्यधिक वर्षा की वजह से नष्ट हो गई हैं और बीमा कंपनियां सर्वे के नाम पर लीपापोती कर रही हैं।
क्षेत्रिय विधायक धरमू सिंह सिरसाम ने कहा कि लेड़दा घाट में हो रही गंभीर दुर्घटनाओं के जुम्मेदार जिला प्रशासन और राज्य सरकारहैं।
बार-बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी प्रशासन आंखे बंद कर बैठी हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि किसानों के साथ भेदभाव कर रही है शिवराज सरकार, कही पर कम कहीं पर कुछ भी नही इस प्रकार की दोहरी नीति अपना रही सरकार।
जिसका हम विरोध करते हैं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नामदेव यादव ने कहा कि पड़े-लिखे योग्य युवाओं को रोजगार देने में असफल रही शिवराज सरकार।
टेकाम ने सरकार एवं जिला प्रशासन को चेतावनी दी हैं कि उक्त मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो किसानों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सुनील शर्मा,धरमू सिंह सिरसाम,रामू टेकाम,नामदेव यादव,राजेश सरियाम,नाथूराम पोटे,राजकुमार रायपूरे,रामा काकोडिया,राहुल छत्रपाल,संजय मावस्कर,रानू ठाकुर,मोनू वाघ,मोहसिन खान,रणधीर सिंह कश्यप,चुन्नीलाल यादव,अजित रायपुरे,डॉ पिंकी तिवारी,रतन इरपाचे,नरेश मोहरे,अमित भगत,अशोक उईके,मंगलमूर्ति वाड़ीवा,राममोहन बाबा,सुखनंदन उईके, शिव पटेल,छाया शिवहरे,राजकुमार मर्सकोले,अंकुश आर्य,भल्लू यादव,धन्नू धुर्वे,दलपत इवने,चेपा करोचे,शकंर उइके,गोटू मर्सकोले,राघव यादव,लखन परसाई,डॉ दिनेश दवंडे,परसराम परते,सुनील सलामे,तुलाराम उइके,बिसना इवने,धनराज बावने,अनिल इवने,संतोष इवने,मनीष आहके, बिरजू उईके,दद्दू सिंग,सियाराम यादव,कमलेश यादव, प्रदीप यादव,गजानन आठवेकर,निखिल सोनी,गौरव कावड़कर,आशीष परते,आदित्य लिखितकर,राहुल उईके,विशाल परते,संतोष परते,मंगल परते,
धनराज बावने,सुशील मर्सकोले, सुरेश उईके, पंकज तुमडाम,हेमंत मंसुरे,राजेश वाड़ीवा, गुलाब बिसोने,पलकेन्द्र बिसोने,राजेश उजोने,मधु कासदे,रामचंद्र धुर्वे, सुंदरलाल चौहान,शुशिल सेलुकर गोपाल तेंदुलकर सुजीत परते रामकृष्ण चौहान,बाबाराम कासदे,रामकृष्ण चौहान,कुलदीप कजोड़े, जयराम उईके, पवन धाड़से,सूरज बारस्कर, रज्जू मौशिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं किसान भाई मौजूद रहे।







