Krishi आठनेर के किसान को मिला कृषक फेलो सम्मान

#खुशियों_की_दास्तां

गुनखेड़ के किसान श्री हनवंतराव कनाठे को मिला कृषक फेलो सम्मान
————————————————
फूल उत्पादन एवं फूलों की गुणवत्ता लंबी अवधि तक बनाये रखने के लिए किया नवाचार
————————————————-
जिले के आठनेर विकासखंड के ग्राम गुनखेड़ के प्रगतिशील कृषक श्री हनवंतराव कनाठे को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्व विद्यालय के 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर कृषक फेलो सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया। श्री कनाठे को फूल उत्पादन एवं फूलों की गुणवत्ता लंबी अवधि तक बनाये रखने हेतु किए गए नवाचार के लिए यह सम्मान दिया गया है। वे कृषि विज्ञान केन्द्र बैतूलबाजार के तकनीकी मार्गदर्शन में लगातार कार्य कर रहे हैं। बैतूलबाजार कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्र प्रमुख डॉ. व्हीके वर्मा द्वारा श्री कनाठे को कृषक फेलो सम्मान 2022 प्रदान किया गया। साथ ही प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के सभी वैज्ञानिक, कृषक एवं रावे छात्र उपस्थित रहे।

जबलपुर में यह कार्यक्रम केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिह तोमर एवं प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। मंत्रीद्वय ने सम्मानित कृषकों को अपने विशिष्ट कार्यों के लिए बधाई दी एवं अपेक्षा की कि वे इन नवीन तकनीकों का कृषक समुदाय के मध्य प्रसार करें। कार्यक्रम के आरम्भ में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. बिसेन द्वारा सम्मानित कृषकों एवं उनके मार्गदर्शक कृषि विज्ञान केन्द्रों को बधाई दी गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.