जनपद सदस्यों ने किया प्रदर्शन यह है मांगे
म.प्र . जनपद सदस्य एकता संघ के बैनर तले आज घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत कार्यालय के समक्ष घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के जनपद सदस्यों ने प्रदर्शन किया और कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी की अपनी मांगों को लेकर भाननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन म.प्र . के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग की गई की त्रिस्तरीय पंचायतीराज पदाधिकारियों जनपद सदस्य के लिए विकास निधि के रूप में निम्नानुसार बजट की व्यवस्था की जाए एवं योजना बनाई जाने हेतु जनकल्याण के लिए गांग पत्र महोदयजी की ओर सादर प्रस्तुत है — 1. जनपद सदस्य को बैठक के लिए ग्राम पंचायत में शुसी नेम प्लेट की व्यवस्था हो एवं प्रत्येक बैठक में विशेष सदस्य के रूप में आमंत्रित किया जाये । 2 . जनपद सदस्य का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 15000 रुपये और भत्ता 10000 रूपये किया जाये । 3. जनपद सदस्य विकास निधि जो सालाना 4 लाख रूपये मिलती थी जिसे पुनः वालू कर इसे बढ़ाकर 25 लाख रूपये की जाये । 4. जनपद सदस्य को अपने क्षेत्र विकास निधि का उपयोग जनपद निर्माण एजेंसी द्वारा किया जाना सुनिश्चित 5. 25 लाख रुपये से कम की कार्य योजना जनपद सदस्य के लेटर पेड पर स्वीकृति अनिवार्य हो । ६. आवास स्वीकृति में अनुमोदन सहभागिता जनपद सदस्य / जनपद पचायत की हो । 7. जनपद पंचायत को पंचायत क्षेत्र में आर्थिक सहायता / स्वेच्छानुदान का वितरण का अधिकार दिया जाकर प्रतिवर्ष 5 लाख के बजट की व्यवस्था की जाए । 8 . म.प्र . जनपद सदस्य एकता संघ के समस्त पदाधिकारी जनपद , जिला एवं प्रदेश स्तर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि ही हो । अतः राज्य शासन से जिला प्रशासन के माध्यम से निवेदन है कि हमारी उपरोक्त मांगो को युक्तियुक्त परीक्षण कर स्वीकृत करने की कृपा करें।
सभी गरीबो को मिलेगी जमीन – देखे वीडियो







