17 वर्षीय बालिका का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास

 

माननीय विशेष न्यायाधीश, अनन्य विशेष न्यायालय, (पाॅक्सो एक्ट) 2012 बैतूल (म.प्र.), ने 17 वर्षीया अवयस्क बालिका का अपहरण कर उसके साथ बार-बार बलात्कार करने वाले आरोपी गणेष उईके पिता ईमरत उईके, उम्र 22 वर्ष, निवासी थाना चिचोली, जिला बैतूल को धारा 376(2)(एन) भादवि का अपराध का दोषी पाते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 2000/- रूपयें के जुर्माने से, धारा 363 भादवि के अपराध का दोषी पाते हुए 4 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1000/- रूपयें के जुर्माने से, धारा 366 भादवि के अपराध का दोषी पाते हुए 5 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1000/- रूपयें के जुर्माने, धारा 506 भाग-दो भादवि के अपराध का दोषी पाते हुए 3 वर्ष का कठोर कारावास एवं 1000/- रूपयें के जुर्माने दंडित किया। प्रकरण में म.प्र. शासन की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी/विशेष लोक अभियोजक श्री सत्यप्रकाश वर्मा एवं वरिष्ठ सहायक जिला अभियोजन अधिकारी/विशेष लोक अभियोजक श्री ओमप्रकाश सूर्यवंशी द्वारा पैरवी कार्य किया गया।

प्रकरण की जानकारी देते हुए मिडिया सेल प्रभारी श्री अमित कुमार राय ने बताया है कि अभियोजन का मामला संक्षेप में इस प्रकार है कि पीड़िता की माता ने दिनांक 15/01/2019 को आरक्षी केन्द्र कोतवाली मे इस आषय कि रिपोर्ट दर्ज करवायी कि एक दिन पूर्व उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर मे बिना बताये कही चली गई है। उन्हें ऐसी आषांका है कि अभियुक्त गणेष उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। पीड़िता की माता की रिपोर्ट पर अभियुक्त गणेष के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण का अनुसंधान आरंभ किया गया। दिनांक 16/01/2019 को पीड़िता को दस्तयाब कर उसके कथन पुलिस द्वारा लेख किये गये, जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि अभियुक्त गणेष उसका अपहरण कर ले गया था और अभियुक्त ने उसके साथ कई बार गलत काम किया है। विवेचना के दौरान पीड़िता का मेडिकल परीक्षण किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आवष्यक अनुसंधान के उपरांत आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया। अभियोजन का मामला युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित पाकर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को दंडित किया गया।