देश में 24 घंटों के भीतर कोविड के एक हजार 34 नए मामले दर्ज

देश भर में पिछले 24 घंटों में कोविड के एक हजार 34 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कोविड के संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्‍या अब 98 दशमलव आठ प्रतिशत है। इस समय देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्‍या दो हजार 582 है।

 

केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा है कि 24 घंटे में 45 हजार 769 कोविड रोधी टीके लगाए गए हैं। अब तक देशभर में 220 करोड़ 11 लाख टीके लगाए जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.