हजारों लोगों ने लंगर में ली भोजन प्रसादी, सिक्ख समाज ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती उत्साह पूर्वक मनाई
गुरु सिंह सभा घोड़ाडोंगरी द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के पावन पर्व पर स्थानीय गुरुद्वारे में उत्सव मनाया गया । करीब एक पखवाड़े से गुरु गोविंद सिंह जयंती उत्सव के तहत सुबह 5 बजे से नगर संकीर्तन यात्रा निकाली जा रही थी ।

जिसमें महिलाएं एवं पुरुष नगर के प्रमुख चौक चौराहों गलियों से संकीर्तन करते हुए चल रहे थे । गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद गुरुद्वारे में ही नगर संकीर्तन का समापन होता था। जिसमें ढोल मंजीरा की थाप पर प्रतिदिन शब्द कीर्तन किए जाते थे।
कल गुरुवार को नगर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई ।आज सुबह से ही गुरुद्वारे में कीर्तन अरदास एवं अन्य कार्यक्रम हुए।
दोपहर में लंगर का आयोजन किया गया जिसमें समस्त नगरवासियों और आसपास के अंचलों से आए लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की सिख समाज द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी की का जयंती उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।








