गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर नगर में निकाली कीर्तन शोभायात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत

गुरु सिंह सभा घोड़ाडोंगरी द्वारा गुरु गोविंद सिंह की जयंती के पावन पर्व पर नगर के प्रमुख मार्गो से कीर्तन शोभा यात्रा निकाली गई ।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सिख समाज के महिलाएं पुरुष बच्चे युवा एवं अन्य समाज के लोग भी मौजूद रहे। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ ।लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वल्पाहार से शोभा यात्रा का स्वागत किया ।वही सिख समाज के लोगों ने पंच प्यारे और शोभा यात्रा का पूजन कर स्वागत किया। ढोल मंजीरा की थाप पर महिलाएं शोभायात्रा में शब्द कीर्तन करते हुए चल रही थी।

गोबिंद सिंह जी महाराज का तीन सौ 56वां प्रकाश पर्व देशभर में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरू गोविन्‍द सिंह जी को नमन किया और मानवता के प्रति उनकी सेवा को स्मरण किया। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि उनका अदम्‍य साहस वर्षों तक लोगों को प्रेरण देता रहेगा।

बिहार में श्री गुरू गोविन्‍द सिंह जी का प्रकाश पर्व उनकी जन्मस्थली पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में आधी रात को मनाया जाएगा। तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया गया है और शबद कीर्तन का आयोजन किया गया है। देश-विदेश से हजारों की संख्या में सिख श्रद्धालु पावन गुरूद्वारे में अरदास में शामिल हो रहे हैं ।बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्‍य के लोगों को प्रकाश पर्व की बधाई दी है।

घोड़ाडोंगरी नगर में गुरु सिंह सभा घोड़ाडोंगरी द्वारा स्थानीय गुरुद्वारे में कल शुक्रवार 30 दिसंबर को लंगर का आयोजन किया गया है नगर में बड़े ही उत्साह पूर्वक श्रद्धा भाव के साथ गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती मनाई जा रही है स्थानीय गुरुद्वारे पर इस अवसर पर आकर्षक प्रकाश सज्जा की गई है समाज बड़े ही उत्साह पूर्वक गुरु गोविंद सिंह जी का यह उत्सव मना रहा है।