पाथाखेड़ा के कोल नगरी में बड़ी धूमधाम से मनाया धर्म प्रेमियों ने प्रभु ईशु मसीह का जन्म उत्सव

महेश कुमार नागवंशी*

पेंटीकोस्टल चर्च mgm कॉलोनी बगडोना
शोभापूर कॉलोनी के शक्ति नगर चर्च में हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में बड़ी ही धूमधाम से क्रिसमस पर्व मनाया गया क्रिसमस का त्यौहार प्रभु यीशु के जन्म को सेलिब्रेट करने के लिए ईसाई समुदाय के लोगों द्वारा बड़ी धूम धाम से मनाया गया । बच्चों के लिए यह पर्व काफी उत्साह से भरा होने के कारण नई नई पोशाक की झांकियों ने सभी को आश्चर्य चकित कर दिया बच्चो द्वारा सुबह से चर्च में धार्मिक गाने नाटक नृत्य आदि चलते रहे । यह पर्व मूल रूप से ईसाई समुदाय के लोगों से सम्बंधित नही होकर अन्य समाज के लोगो द्वारा भारी संख्या में चर्च पहुंच कर प्रभु यीशु मसीह का जन्म उत्सव मनाया गया। जिसमे बडी संख्या में आस पास के बिचवा, छतरपुर ढूमकाढाना घोड़ाडोंगरी सलैया बगडोना आदि कई गांवों से धर्म प्रेमियों ने अपना समय और सहयोग देकर उत्सव में भाग लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.