रेड रोज शोभापुर ने जीते अपने पहले ही दिन दो मुकाबले

सतपुड़ा क्रिकेट मैदान घोड़ाडोंगरी मैं आयोजित राज्यस्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन चार मैच खेले गए पहला मैच ईगल स्टार बाकुड़ विरुद्ध महाकाल क्लब रायगढ़ के बीच खेला गया जिसमें ईगल स्टार बाकुड़ की टीम विजेता रही दूसरा मुकाबला रेड रोज शोभापुर विरुद्ध पुलिस लाइन बैतूल के बीच खेला गया जिसमें रेड रोज की टीम विजेता रही।

दिन का तीसरा मुकाबला महाकाल क्लब बोरी आमला विरुद्ध ओप्पो क्लब बैतुल के बीच खेला गया जिसमें शानदार खेल दिखाते हुए महाकाल क्लब बोरी आमला की टीम ने मैच जीता दिन का अंतिम और चौथा मुकाबला रेड रोज शोभापुर विरुद्ध महाकाल क्लब बोरी आमला के बीच खेला गया जिसमें रेड रोज की टीम विजेता रही ।

चारों ही मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को नगर के पुलिस चौकी प्रभारी नेपाल सिंग ठाकुर, अशोकराठौर, आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, संरक्षक समीर पाठक,संरक्षक दीपक उईके,राजेश अग्रवाल सुठालिया,रमन खनूजा,राकेश अग्रवाल,उमेश राठौर,दुष्यंत महाले,आभास मिश्रा कॉमेंटर और समिति के उपाध्यक्ष दीपक धोटे, इमरान राजा खान, दिनेश अतुलकर मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बिहारे, मुकेश गायकवाड संजय पवार, योगेंद्र मालवीय, शिवेंद्र मालवीय, यस साहू, दीपांशु साहू, नितेश ठाकुर, वसीम राजा खान, कपूर वर्मा, तीर्थराज माथनकर,आकाश नामदेव, मुकेश सरयाम,ललित शर्मा,योगेश साहू ,अख्तर,टोनी राजपूत,कमलेश मांझी,दीपक चाचा,कमलेश पांडे,नरेंद्र चौकसे,आशीष वागद्रे, आशीष यादव,राजकुमार भमोडिया,शशांक सोनी,आकाश नामदेव,हरीश आरसे,भीम पवार,आयुष पवार,प्रकाश सरयाम ने पुरस्कृत किया।







