संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओ, महिलाओ, वरिष्ठओ एवं प्रत्येक जातियो को भाजपा से जोड़ा जाए – आदित्य बबला शुक्ला

 

*13 दिसम्बर 2022 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी – चोपना मंडल की कामकाजी बैठक नरनारायण सेवा आश्रम के प्रांगण में श्री विजय पाल मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में जिला के पदाधिकारी के साथ मंडल के पदाधिकारि, मोर्चाओ के पदाधिकारि, शक्तिकेंद्र के पदाधिकारि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री आदित्य शुक्ला जी ने कार्यकर्ताओं से अहम मुद्दों पर चर्चा की और कहा बदलाव के लिए युवाओं , महिलाओं, वरिष्ठओ एवं प्रत्येक जातियों को भाजपा संगठन से जोड़ा जाए एवं अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लाभ मिले। उन्होंने प्रत्येक भाजपा के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर घर जाकर जनकल्याण योजनाओ का लाभ मिल रहा है कि नहीं इसका अवलोकन करें। उन्होंने कहा कुशल संगठन कर्ता होने के लिए लोगों से जुड़ने, लोगों को जोड़ने, जुड़े रहे लोगों से नियमित संपर्क रखने तथा उन सबको नियमित बैठक या मेलजोल से सामूहिकता में बंधे होना जरूरी हैं।*
*बैठक में सभी मोर्चाओ के जिला अध्यक्षों ने बारी-बारी से मार्गदर्शन प्रदान किया। इस मौके पर महिला मोर्चा चोपना मंडल की मीडिया प्रभारी श्रीमती सोनाली मंडल एवं गोपीनाथपूर के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रबोद पाल के निधन पर सभी पदाधिकारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।*

*इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बबला शुक्ला, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर चंदेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मागरदे, अजा-आजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चडोकर, जिला महामंत्री राहूल चौहान, चोपना मंडल सह-प्रभारी विवेक जैन, मंडल उपाध्यक्ष – बापी बैन, संजय महतो, राधेश्याम उइके, मंडल महामंत्री – सुरेश सेन, अरविंद धुर्वे, मंडल मंत्री – दीपक मंडल, तपन मंडल, माया ढाली, कोषाध्यक्ष – संतोष देवनाथ, सभी मोर्चाओ के मंडल अध्यक्ष – स्मिता मंडल, दिनेश सिंह, मृत्युंजय सरकार, केउलाल यादव, भैयालाल धुर्वे, दिनेश भजरवाल, प्रभा नायक, संगीता पंडे, तृप्ति मंडल, सुचित्रा मंडल, आनंद बागची, अशोक नौरे, दिलीप धुर्वे, रणवीर विस्वास, निरूपम सिकदार, सुरेश शील, विक्रम विस्वास, रामनाथ यादव, महेश यादव, संतु यादव, विप्लव समादार, जितेन्द्र मंडल, महेश शीलू, मंगल बैठे, प्रताप धुर्वे अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।*