तीन घटनाये – एक की मौत दो घायल
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर मौके पर युवक की दर्दनाक मौत
मामला कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले खेड़ी सावलीगढ़ परतवाड़ा रोड के पास का है जहां सुबह सुबह किसी अज्ञात वाइट ने युवक को टक्कर मार दी जिसमें युवक के घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई लोगों से मिली जानकारी के अनुसार युवक राता माटी निवासी राकेश ठाकुर बताया जा रहा है जो महत गांव मानेकर पेट्रोल पंप पर कार्य करता था
छत से गिरा युवक गंभीर रूप से घायल बैतूल थाना अंतर्गत आने वाले गांव ग्राम बाजपुर में सूखे हुए कपड़े को निकालने छत पर गया था बैलेंस अनियंत्रित होने के कारण छत से गिरा जिसे गंभीर चोटें आई हैं 108 की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया काशीनाथ करोचे 60 साल निवासी बाजपुर
अज्ञात बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर गंभीर रूप से घायल
कमलेश मस्की पिता वसोड़ी 40 वर्ष खतेड़ा खुर्द ससुराल सालईधाना से घर आते वक्त अज्ञात बस ने टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 की सहायता से प्राथमिक उपचार के लिए बुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां गंभीर हालत होने पर 108 की सहायता से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया







