चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को चार विकेट से हराया

मेलबर्न में विश्व कप ट्वेंटी-ट्वेंटी के रोमांचक मुकाबले में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को चार विकेट से हराया


मेलबर्न में ट्वेंटी-ट्वेंटी विश्‍व कप क्रिकेट प्रतियोगिता में एक रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्‍तान को चार विकेट से हरा दिया है।  भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्‍तान ने आठ विकेट पर 159 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए। जीत के लिए 160 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए भारत ने छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की ओर से विराट कोहली ने शानदार पारी खेली और 53 गेंद में 82 रन बनाए। उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हार्दिक पांड्या ने 37 गेंद में चालीस रन बनाए। भारत की इस रोमांचक जीत से पूरे देश में क्रिकेट प्रेमियों में जबर्दस्‍त उत्‍साह है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.