कल भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे

टी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्‍वकप में, कल मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे; आज न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को और इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को हराया

ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट विश्वकप में सुपर-12 में ग्रुप टू में कल मेलबर्न में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। मैच भारतीय समयनुसार दोपहर एक बजकर तीस मिनट से खेला जायेगा। मौसम विभाग के अनुसार मेलबर्न में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने मिनी फ्लड का अलर्ट भी जारी कर दिया है। आज भी बारिश के कारण भारतीय टीम को आज इनडोर प्रैक्टिस करनी पड़ी। ऐसे में अगर मैच नहीं खेला जाएगा तो भारत और पाकिस्तान को एक-एक अंक का नुकसान होगा। बारिश के कारण मैच न होने पर दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। कल ही एक अन्य मैच में नौ बजकर तीस मिनट से ग्रुप एक में होबार्ट में श्रीलंका और आयरलैंड के बीच मैच खेला जायेगा। आज ग्रुप वन में सिडनी में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से हरा दिया। जीत के लिए 201 रन के लक्ष्य  के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 17 ओवर और एक गेंद में 111 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए थे। आज ही पर्थ में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से पराजित किया। जीत के लिए 112 रन का लक्ष्य इंग्लैंड ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया।

आकाशवाणी से इन मैचों का आंखों देखा हाल सुबह नौ बजे से और दोपहर एक बजे से प्रसारित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.