भारत के 16 वर्षीय डोनारुम्मा गुकेश ने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया
एमचेस रैपिड ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में भारत के 16 वर्षीय डोनारुम्मा गुकेश ने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराया
एमचेस रैपिड ऑनलाइन शतरंज प्रतियोगिता में भारत के 16 वर्षीय डोनारुम्मा गुकेश ने विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। गुकेश विश्व चैंपियन के रूप में कार्लसन को हराने वाले विश्व के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। गुकेश ने नौवें दौर के मुकाबले में कार्लसन को पराजित किया। इससे पहले रविवार को कार्लसन को इसी टूर्नामेंट में भारत के 19 साल के अर्जुन एरिगैसी ने भी हराया था। इस जीत के साथ गुकेश 12 राउंड के बाद 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले स्थान पर पोलैंड के यान क्रिस्तोफ डूडा हैं। उनके 25 अंक हैं। वहीं, अजरबैजान के शखरियार मेमेदियारोव 23 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।







