कांग्रेस के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान जारी

कांग्रेस का नया अध्‍यक्ष चुनने के लिए आज मतदान जारी है। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका वाड्रा, सांसद पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और अन्य नेताओं ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मतदान किया। अध्‍यक्ष पद के लिए पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। मतगणना बुधवार को कराई जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.