399 रुपए में 10 लाख तक का बीमा पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम मचा रही धूम

पोस्ट ऑफिस मैं इन दिनों 399 रुपये में 10 लाख रुपए तक के बीमा की स्कीम के प्रति लोगों का आकर्षण देखा जा रहा है

इस स्कीम का फायदा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पोस्ट ऑफिस पहुंच रहे हैं और इस योजना के तहत बीमा करवा रहे हैं। पोस्ट आफिस की बचत योजनाओं के जानकार रामकुमार मालवी ने बताया कि यह योजना इंडिया पोस्ट और टाटा एआईजी के बीच समझौते के तहत पेश की गई है. इस योजना के तहत 18 साल से 65 साल तक के लोग सामूहिक दुर्घटना में बीमा लाभ ले सकते हैं.

इन बीमा कवर के तहत दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, पैरालाइज्ड होने पर 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा. इस बीमा को 1 साल बाद रीन्यू करवाना होगा. इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में व्यक्ति का खाता होना जरूरी है.इस बीमा में व्यक्ति को किसी भी दुर्घटना के चलते हॉस्पिटल में एडमिट होने पर इलाज के लिए 60,000 रूपए और आई.पी.डी और ओपीडी में 30,000 रुपए का खर्चा दिया जाता है

ये भी हैं फायदे
इस बीमा के तहत 399 रुपए के प्रीमियम बीमा में कुछ और फायदे भी दिए जाते हैं जैसे कि 2 बच्चों की पढ़ाई के लिए 1 लाख तक का खर्च, 10 दिन अस्पताल में रोजाना का 1000 खर्च, किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार हेतु ट्रांसपोर्ट का 25,000 रूपए तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5,000 तक का खर्च दिया जायेगा. इस बीमा का फायदा उठाने के लिए आप डाकघर से संपर्क कर सकते हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.