शरद पूर्णिमा के दिन हनुमान जी के सामने चौमुखी दीपक जलाने से ये हो सकता है फायदा
शरद पूर्णिमा का पर्व 9 अक्टूबर में करें ये उपाय
हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रतिवर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा मनाई जाती है इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है, इसी कारण इसे रास पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, कौमुदी व्रत जैसे नामों से भी जानते हैं। पौराणिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी का समुद्र से आविर्भाव शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था।
इसी कारण इस दिन मां लक्ष्मी जी धरती में आती है और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है। इस दिन चंद्र दर्शन करने से व्यक्ति हर बीमारी से छुटकारा पा सकता है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय करके व्यक्ति हर समस्या छुटकारा पा सकता है। इसके साथ ही धन वैभव, खुशहाली और संपदा पा सकता है।
*आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा पर कौन से उपाय करने चाहिए*
*पैसों की तंगी के लिए:-* आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ 5 कौड़ियां मां लक्ष्मी जी को चढ़ाएं। दूसरे दिन लाल या पीले रंग के कपड़े में इन कौड़ियों को लपेटकर तिजोरी में रख लें।
*निरोगी रहने के लिए:-* अगर घर का कोई न कोई सदस्य बीमार रहता है, शरद पूर्णिमा के रात को छत में खीर रख दें। दूसरे दिन रोगी को इसका सेवन कराएं।
*बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी:-* के साथ नौकरी में प्रमोशन के लिए शरद पूर्णिमा के दिन हनुमान जी के सामने चौमुखी दीपक जलाएं।
*तुलसी पूजा:-* शरद पूर्णिमा के दिन स्नान करने के बाद तुलसी पूजा करें और शाम को दीपक जलाएं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी।
*लगाएं सफेद भोग:-* मां तुलसी देवी जी को सफेद रंग की कोई मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु जी की कृपा प्राप्त होती है।
*मां लक्ष्मी को लगाएं ये भोग:-* शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को सिंघाड़ा, दही, मखाना, बताशा और पान का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी देवी की कृपा बनी रहेगी।
*आंख रहेगी दुरुस्त:-* माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी से अमृत बरसता है। इसलिए इस दिन त्राटक क्रिया जरूर करें।







