घोड़ाडोंगरी को पछाड़ टॉप पर पहुंचा भीमपुर

बैतूल जिले में बारिश के आंकड़ों में भीमपुर टॉप पर पहुंच गया है आज जारी आंकड़ों में अभी तक भीमपुर में 2132 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जिले की औसत सामान्य वर्षा का आंकड़ा 1083.9 मिलीमीटर है।
पिछले वर्ष की औसत वर्षा 1145.8 मिलीमीटर है। दुगने के लगभग बारिश हो चुकी है दूसरे स्थान पर घोड़ाडोंगरी में 2113 मिलीमीटर बारिश हुई है तीसरे स्थान पर भैंसदेही में 1879.7 मिली मीटर बारिश हुई है।

चौथे स्थान पर चिचोली में 1811.9 मिली मीटर । पांचवें स्थान पर शाहपुर में 1624 . 3 मिलीमीटर । छठवें स्थान पर बैतूल में 14 84. 8 मिली मीटर । सातवें स्थान पर मुलताई में 1448 मिली मीटर । आठवें स्थान पर आमला में 1381 मिली मीटर । नौवें स्थान पर प्रभात पट्टन में 1373.5 आठनेर में सबसे कम 1161. 7 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.