Nirikshan जनपद सदस्य ने बालक छात्रावास का किया औचक निरीक्षण

 

भौरा :- नगर स्थित आदिवासी बालक छात्रावास का सभापति संचार एवम संकर्म समिति जनपद शाहपुर, जनपद सदस्य भौंरा,ब्लाक शिक्षा समिति सदस्य शाहपुर सुधीर नायक एवं पूर्व जनपद सदस्य संजय खंडेलवाल ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों को दिए जा रहे सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी मौके पर मौजूद हॉस्टल अधीक्षक बस्तीराम कुमरे से ली। जनपद सदस्य ने छात्रावास में रहकर पढ़ रहे विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी पूछा। उन्होंने सभी बच्चों को मन लगाकर पढ़ने तथा आगे बढ़ने की समझाईश दी। उन्होंने अधीक्षक से छात्रावास में रह रहे हैं बालको की संख्या और उनकी शिक्षा और सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधीक्षक से बालको के लिए खाने-पीने की सुविधा, हॉस्टल में सुरक्षा के बारे में भी पूछा। छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए बिस्तरों की सुविधा, पीने के पानी की सुविधा, साफ-सफाई, शौचालय आदि के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बालको को छात्रावास में रहने के लिए प्रदान किए जा रहे बेहतर इंतजामों के लिए छात्रावास अधीक्षक की तारीफ भी की। उन्होंने स्मृति स्वरूप बच्चों तथा पूरे स्टाफ के साथ फोटो भी खिंचाई। जनपद सदस्य सुधीर नायक ने छात्रावास में बालकों के लिए पलंग बढ़ाने एव नए हॉस्टल बनाने की प्रशासन से मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.