Swagat भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा का किया भव्य स्वागत

 

भौरा :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीड़ी शर्मा का नगर आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
सांसद डीडी उइके के नेतृत्व में नेशनल हाईवे स्थित बस स्टैंड पर। ढोल नगाड़े एवं फूल मालाओं से गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत हुआ। इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने व विभिन्ना मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का महत्वपूर्ण योगदान है। जिससे आज भाजपा देश की सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। और इसे मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा है कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का महत्त्‌व इतना है कि कभी भी कोई कार्यकर्ता किस पद पर पहुंच जाएं यह कल्पना नहीं की जा सकती है भाजपा पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं को ही महत्वपूर्ण पद दिए जाते हैं जिससे पार्टी संगठन को और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर प्रदेश के विकास कार्य के लिए काम कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद दुर्गादास उइके, जिला प्रभारी सुजीत जैन, अबिजर हुसैन, पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे, क्रांति यादव, पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य गंगा सज्जन सिंह उईके, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष किरण मसकोले, सरपंच मीरा धुर्वे,मंडल अध्यक्ष मेला राम यादव ,अशोक नायक, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह सिरोटिया,जय किशोर मिश्रा, पवन कावरे ,सोनू सलूजा, नीलेश नायक, मोहित अग्रवाल,दिलीप माधव, संजू धुर्वे, मोहसिन खान, नरेंद्र राठौर, उत्तम वर्मा, संजू उईके, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूर्व विधायक के दिवंगत अनुज को घर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य गंगा सज्जन सिंह उईके के निवास पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पहुंच कर पूर्व विधायक स्वर्गीय सज्जनसिंह उईके के दिवंगत अनुज स्वर्गीय मिलाप सिंह उईके को श्रद्धांजलि अर्पित की। एवं पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य गंगा सज्जन सिंह उईके से संगठन एवं अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.