Hospital युवती ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन

Betul के थाना चिचोली के अंतर्गत भांडरी गाँव में रात्रि में युवती ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-112/100 सेवा ने युवती को पहुँचाया अस्पताल जिला बैतूल के थाना चिचोली के अंतर्गत भांडरी गाँव में एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है चिकित्सा वाहन व्यस्त है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 11-09-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात कारणो से 18 वर्षीय युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । युवती के परिजन ने डायल-112/100 को कॉल कर मदद मांगी थी । डायल-112/100 सेवा द्वारा तत्काल युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर पहुँचाया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.