Accident कार पलटी दो व्यक्ति घायल

#Betul के थाना मुलताई के अंतर्गत भिलाई गाँव के पास कार अनियंत्रित होकर पलटी घायलो को डायल-112/100 सेवा ने पहुँचाया अस्पताल 

 

जिला बैतूल के थाना मुलताई के अंतर्गत भिलाई गाँव के पास एक कार पलट गयी है दो व्यक्ति घायल हो गये है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 01-09-2022 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया की कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो व्यक्ति घायल हो गये थे । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलो को शासकीय अस्पताल मुलताई पहुँचाया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.