गुलाम नबी आजाद ने कहा उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। श्री आजाद ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पार्टी को कमजोर करने और सलाह मशविरे की परम्‍परा समाप्‍त करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आज नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्‍व के सामने कुछ मुद्दे रखे गए थे लेकिन नेतृत्‍व नहीं चा‍हता था क‍ि कोई सवाल उठाया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कई बैठकें हुईं, लेकिन उनके किसी भी सुझाव पर ध्‍यान नहीं दिया गया। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.