कार और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 01 घायल

BETUL के थाना भैंसदेही के अंतर्गत कार और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 01 घायल व्यक्ति को डायल-100 सेवा ने भैंसदेही अस्पताल मे भर्ती करवाया 

जिला बैतूल के थाना भैंसदेही के अंतर्गत कार और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 01 व्यक्ति घायल हो गया है,पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 06-03-2023 को प्राप्त हुई ।

सूचना प्राप्ति पर तत्काल बैतूल जिले के भैंसदेही थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर कार मे टकरा जाने से 01 घायल

व्यक्ति को डायल-100 स्टाफ ने एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर उपचार हेतु भैंसदेही अस्पताल मे भर्ती करवाया । जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में हुई ओलावृष्टि इन जिलों में भी अलर्ट मुख्यमंत्री बोले नुकसान का होगा सर्वे