रोमांचक मुकाबले देख दर्शकों को आया आनन्द,स्टेडियम दर्शकों से भराया खचाखच

सतपुड़ा क्रिकेट मैदान घोड़ाडोंगरी में आयोजित राज्यस्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवे दिन चार मैच खेले गए । पहला मैच मंटू क्लब शिवसागर विरुद्ध सड़कवाडा के बीच खेला गया जिसमें मंटू क्लब शिवसागर की टीम विजेता रही ।

दिन का दूसरा मुकाबला आर्यन क्लब बाकुड़ विरुद्ध शूटर क्लब मोरडोंगरी के बीच खेला गया जिसमें आर्यन क्लब बाकुड़ की टीम विजेता रही मैन ऑफ द मैच बाकुड़ के स्टार बल्लेबाज चिंकी ने 56 रन बनाने के साथ-साथ एक बहुमूल्य विकेट भी लिया और टीम को मैच जीताया ।

दिन का तीसरा मुकाबला शिवाजी क्लब जुन्नारदेव विरुद्ध शूटर क्लब मोरडोंगरी के बीच हुआ जिसमें शिवाजी क्लब जुन्नारदेव की टीम विजेता रही टीम की ओर से मैन ऑफ द मैच प्रफुल्ल रहे जिन्होंने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किया।

दिन का चौथा और अंतिम मैच ग्रुप 2 का मैच हुआ जिसमें शिवाजी क्लब जुन्नारदेव विरुद्ध आर्यन क्लब बाकुड की टीम आपस में भिड़ी। बेहतरीन मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आर्यन क्लब बाकुड की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 140 रन का विशाल लक्ष्य दिया ।लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवाजी क्लब जुन्नारदेव की टीम 85 रन पर ही आउट हो गई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच बांकुड़ टीम के ऑल राउंडर प्रफुल्ल रहे। जिन्होंने शानदार 54 रन बनाते हुए एक बहुमूल्य विकेट लिया और टीम ने मैच जीता ।

सभी मैच के मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को नगर के गणमान्य अतिथि विकास अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल,राकेश अग्रवाल,सुरेश भोरसे,पार्षद मुकेश मेश्राम, फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, संरक्षक दीपक उईके,समीर पाठक, कॉमेंटेटर और समिति के उपाध्यक्ष दीपक धोटे,आशीष यादव, विकास सोनी,नरेंद्र चौकसे,तीर्थराज माथनकर, अमरज्योति चन्देलकर, इमरान राजा खान, दिनेश अतुलकर मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बिहारे,भीम पवार, मुकेश गायकवाड ,वासु प्रधान,मुकेश गायकवाड़, जतिन प्रजापति,संजय पवार, योगेंद्र मालवीय, शिवेंद्र मालवीय, यस साहू, दीपांशु साहू, नितेश बडू ठाकुर, वसीम अली, कपूर वर्मा, आकाश नामदेव ,हरीश अरसे ने पुरस्कृत किया।