बिहार की सुपरहिट गायिका रेशमी शर्मा आज घोड़ाडोंगरी में सजेगा खाटू वाले श्याम का दरबार

“ज़िन्दगी में इतनी शिद्दत के साथ अपने किरदार को निभाओ !
कि पर्दा गिरने के बाद भी तालियां बजती रहें !!”

*पेड़ कभी भी फूलों के गिरने से परेशान नही होता है,वह सदैव नए फूलों के खिलने के निर्माण में व्यस्त रहता है,जो कुछ भी हमने खो दिया है,वह जीवन नही है,हम अब क्या प्राप्त कर सकते हैं वही जीवन है।

🎤 रेश्मी शर्मा

बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली लोकप्रिय भजन गायिका रेशमी शर्मा आज 23 दिसंबर को रात 8:00 बजे से घोड़ाडोंगरी नगर के अग्रसेन भवन के बाजू में बाबा खाटू श्याम के सु मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी। इस आयोजन की तैयारी में श्याम भक्त चेतन अग्रवाल आदित्य अग्रवाल आशीष अग्रवाल सहित श्याम भक्तों की टीम कई पखवाड़े से लगी हुई है अग्रसेन भवन के बाजू के स्थान को व्यवस्थित कर आकर्षक रूप से सजा दिया गया है।

दुर्गा चौक पर खाटू श्याम वाले का भव्य दरबार सजने जा रहा है । इस आयोजन के लिए पिछले कई माह से सक्रिय आयोजन समिति ने एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली है । खाटू श्याम वाले के नाम का भव्य जगराता आज शुक्रवार को होगा जिसमें समस्तीपुर बिहार की गायिका रेशमी शर्मा निर्मल म्यूजिकल ग्रुप दुर्ग के साथ मिलकर श्याम संध्या का शमा बांधेंगे ।

आयोजन को लेकर समस्त तैयारियां पूरी हो गई है आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए श्याम लाडले चेतन अग्रवाल ने बताया कि श्याम भक्तों द्वारा एक श्याम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसको लेता समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है ।

आयोजन शुक्रवार शाम 7:00 से प्रारंभ होगा जिसमें समस्तीपुर बिहार की प्रसिद्ध गायिका रेशमी शर्मा निर्मल म्यूजिकल ग्रुप दुर्ग के साथ कार्यक्रम करेंगे उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में नागपुर के गायक हर्ष शर्मा एवं सारणी के गायक मनोज कामडे द्वारा भी श्याम भजन पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

आयोजन के दौरान श्याम बाबा के दरबार का अलौकिक श्रृंगार , अखंड जोत , 56 भोग , इत्र वर्षा , पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र होंगे उन्होंने अधिक से अधिक श्याम भक्तों को कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है । आयोजन समिति ने जिले के सभी श्याम भक्तों से इस आयोजन में से शामिल होकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने की अपील की है ।