*मरीजों की सेवा के लिए किशोर वर्दे की सराहनीय पहल, संजीवनी हॉस्पिटल को भेंट की व्हीलचेयर एवं फोल्डिंग बेड*

28 नवंबर। सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की भावना के साथ भाजपा के चोपना मंडल प्रभारी एवं सारणी नगरपालिका अध्यक्ष श्री किशोर वर्दे जी ने आज प्रेम नगर, पाथाखेड़ा स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में मरीजों की सुविधा के लिए अपनी ओर से एक व्हीलचेयर एवं एक फोल्डिंग बेड भेंट किया। इस अवसर पर मंडल चोपना से एस बापी बैन, सारणी मंडल अध्यक्ष श्री गोलू राजपूत सहित मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही संजीवनी

हॉस्पिटल के डॉक्टर संजय जी एवं हॉस्पिटल स्टाफ की मौजूदगी रही। किशोर वर्दे जी की इस पहल की डॉक्टर संजय जी ने सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा और जरूरतमंदों के सहयोग के लिए वे सदैव उपलब्ध हैं। व्हीलचेयर एवं फोल्डिंग बेड मिलने से अस्पताल में आने वाले मरीजों को सुविधा मिलेगी। जनप्रतिनिधियों द्वारा इस प्रकार के सहयोग से स्वास्थ्य संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलती है और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलती है जनसेवा का वास्तविक अर्थ जरूरत के समय किसी के काम आना है। किशोर वर्दे जी की यह पहल इसी भावना को दर्शाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.