शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में आज शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित भारतीय ज्ञान परंपरा के त्रैमासिक कैलेंडर के अनुसार भारतीय संविधान दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ साहेब राव झरबड़े ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना का वाचन
किया,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो राकेश सिसोदिया ने भारतीय संविधान की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि देश के नागरिक के रूप में मौलिक कर्तव्यों के पालन की सीख देता है भारतीय संविधान की चर्चा करते हुए मीडिया सेल अधिकारी प्रो हेमंत कुमार निरापुरे ने संविधान को भारतीय जनता का अभिभावक एवं संरक्षक बताया,प्रो ओम प्रकाश बोरकर ने भी अपने विचार व्यक्त किया। भारतीय ज्ञान परंपरा के नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार चौबे ने बताया कि छात्रों ने मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान विषय पर पोस्ट के माध्यम से भी संविधान के महत्व को प्रस्तुत किया
अंत में प्राचार्य डॉ साहेब राव झरबड़े द्वारा भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ यासमीन जिया प्रो सुरभि उईके डॉ देव कृष्ण मगरदे, डॉ दामोदर झारे डॉ राजेश आर्य डॉ पंकज गायकवाड श्री मोहित भोपते श्री आकाश प्रजापति, श्री सौरभ कहार, श्री प्रकाश झरबड़े,श्री आशीष काजोड़े शोभा मगरदे श्री राम भगत यादव श्री मनीष मालवीय श्री प्रेम सिंह ठाकुर सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
