स्वच्छ भारत अभियान में बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण

बैतूल। अनिल यादव गिलहरी अभियान के तहत लाडो फाउंडेशन ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में बच्चों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। यदि बचपन से ही बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित की जाए तो स्वच्छ और सुंदर शहर का सपना साकार हो सकता है।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत बैतूल नगर पालिका द्वारा गिलहरी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से नगर की जनता को कचरे का उचित प्रबंधन करने और डस्टबिन का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में लाडो फाउंडेशन की टीम नवीन विद्या मंदिर, पटेल वार्ड पहुंची। यहां स्कूली बच्चों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा डस्टबिन के सही उपयोग की

जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि हरे डस्टबिन में गीला कचरा और नीले डस्टबिन में सूखा कचरा डालने की आदत अपनाएं। साथ ही घर और विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर लाडो फाउंडेशन के संस्थापक अनिल यादव ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास ही बड़ी सफलता दिलाते हैं। स्वच्छता की शुरुआत अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण से होती है। बच्चे अपने परिवार और समाज को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.