घोड़ाडोंगरी केंद्र बेहडीडाना की आंगनवाड़ी केंद्र पर बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन

सेक्टर घोड़ा डोंगरी केंद्र बेहडीडाना की आंगनवाड़ी केंद्र पर बाल विवाह उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव में बाल विवाह को रोकना और बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देना कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे ने महिला और किशोरियों को समझाया कि 18 वर्ष से पहले लड़की और 21 वर्ष से पहले लड़के का विवाह कानून अपराध है बाल विवाह से लड़कियों का स्वास्थ्य खराब होता है और उनकी पढ़ाई बीच में ही रुक जाती है इस दौरान गांव में जागरूकता रैली भी निकल गई महिलाओं और बच्चों ने बाल विवाह को

रोकना है बेटी को आगे बढ़ाना है जैसे नारे लगाए अंत में सभी ने मिलकर शपथ ली कि वह अपने गांव में बाल विवाह नहीं होने देंगे और अपने गांव को बाल विवाह मुक्त बनाएंगे । कार्यक्रम में शामिल पर्यवेक्षक अनामिका छारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोषी उबनारे, विमल रावल, विमला सलाम, शमशाद बेगम ,सिंगारे मैडम, । महिला पुरुष किशोरी बालिका, बालक अन्य सदस्य शामिल रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.