हमारा संविधान केवल कानूनों की किताब नहीं,बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है।यह हमें न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व के सिद्धांत देता हे – प्रा.विवेक तिवारी

 

सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों ने ली शपथ ,

निबंधलेखन,चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

घोड़ाडोंगरी । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में 26 नवंबर संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहब) के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया इस दौरान अतिथि पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ,वरिष्ठ नेता राकेश अरोरा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया । इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा उपस्थित नागरिकों, शिक्षकों एवं छात्र/छात्राओं ने भारतीय संविधान की सुरक्षा उसके आदर्श एवं मूल्यों का पालन करने की शपथ ली । तत्पश्चात प्राचार्य विवेक तिवारी एवं छात्र/ छात्राओं द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन किया गया। विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता एवं रचनात्मक अभिरुचि विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय में निबंधलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र/छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की ।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो एवं गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए

भारतीय संविधान के निर्माण उसके महत्व मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के विषय में जानकारी दी साथ ही संविधान के आदर्शों लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया । प्राचार्य विवेक तिवारी ने अपने संबोधन में संविधान दिवस हमें अपने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है । आइए आज हम संकल्प ले कि हम संविधान के मूल्यों का सम्मान करेंगे,कानूनो का पालन करेंगे और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाएंगे । अंत में सभी विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान अपने अधिकारों एवं कर्तव्य के प्रति सजग रहने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.