शिक्षा संजीवनी अभियान अंतर्गत बैतूल सीएमओ द्वारा माध्यमिक शाला झाड़कुंड को भेंट किए 15 सीलिंग पंखे ।
घोड़ाडोंगरी ।शिक्षा संजीवनी अभियान के अंतर्गत एकीकृत माध्यमिक शाला झाड़कुंड को मुख्य नगर पालिका अधिकारी बैतूल नवनीत पांडे जी द्वारा 15 पंखे भेंट किए गए । माननीय कलेक्टर महोदय बैतूल डॉ संजय सौरभ सोनवने द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा संजीवनी अभियान के तहत माध्यमिक शाला झाड़कुंड के छात्र/छात्राओं को भौतिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए आदिवासी बाहुल्य ग्राम झाड़कुंड को आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री नवनीत पांडे जी द्वारा 15 पंखे भेंट किए गए जहां शाला प्रबंधन समिति एवं शाला परिवार एवं प्रधानपाठक शीतलचंद चौहान व शिक्षक शिक्षिकाओ एवं पालक गणों ने सीएमओ श्री नवनीत पांडे जी का आभार व्यक्त किया ।
