दो दिवसीय छठ पूजा में सतपुड़ा डेम छठ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम मे झाकी सहित रंगारंग आतिशबाजी का होगा आयोजन

 

मुबई सतना जबलपुर के कलाकारो द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जायेगी

भोजपुरी एकता मंच के सदस्यों ने सतपुड़ा डेम छठ घाट का निरिक्षण किया

सारनी। तीन दिवसीय विश्व प्रसिद्ध आस्था और विश्वास का महापर्व छठ पूजा पूरे विश्व में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह एक ऐसा त्यौहार है। जिसमें भोजपुरी समाज द्वारा उगते और डूबते सूरज की पूजा की जाती है‌‌। तीन दिवसीय निर्जल उपवास के साथ सूरज को अरग देकर इस त्यौहार का समापन किया जाता है। मान्यता यह भी है कि महिलाएं अपने पुत्र के लिए यह छठ के पावन पर्व का निर्जल उपवास रखती है। और इस आस्था और विश्वास के महापर्व को सारनी सतपुडा छठ घाट डैम पर भोजपुरी एकता मंच द्वारा बड़ी धूमधाम से विगत कई सालों से मनाया जाता है। जिसमें हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 नवंबर को सांय 4 बजे से 7 बजे एव 16 नवंबर को प्रातः 3 बजे से 8 बजे तक भोजपुरी गीतो का रंगारंग कार्यक्रम, झाकी,देशी आतिशबाजी और भोजपुरी गीतों का समागम देखने को मिलेगा । सबसे ज्यादा मनमोहक कार्यक्रम तो सुबह और शाम दोनों समय पर आयोजित होता है‌। इस बार बाम्बे से पधारी भोजपुरी सिंगर अलका झा एव एक्टर गायक जीतेन्द्र झा, सतना से पधारी पूनम त्रिपाठी, जबलपूर की भजन गायिका सविता मिश्रा, आशित विश्वास द्वारा शानदार गितो की प्रस्तुति दी जायेगी! जबलपुर की जानी मानी झाकी पुनीत आर्ट ग्रुप जबलपुर द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी भोजपुरी गीतों के समागम में सबसे अनोखी कलाकारों की झांकियां जिसमें अलग-अलग भगवानों का दृश्य देख कर मन मोहित हो जाता है। इन सारी कार्यक्रम की तैयारी में भोजपुरी एकता मंच लगभग पिछले दो तीन सप्ताह से मेहनत कर रही है। ताकि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम सफल आयोजन हो सके। । भोजपुरी समाज के पदाधिकारियो ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंगारंग कार्यक्रमों आतिशबाजियों के साथ साथ अलग अलग भगवान की झांकियां देखने को मिलेगी। भोजपुरी समाज के सदस्य इस कार्यक्रम को अपनी मेहनत से दिन रात एक करके सफल बनाते हैं। जिसमें भोजपुरी समाज के सदस्य,पुलिस प्रशासन,नपा प्रशासन,पत्रकार साथियों का विशेष सहयोग होता है। यही कारण है कि सारणी में छठ पर्व धूमधाम से हर साल मनाया जाता है। इसके साथ ही भोजपुरी एकता मंच भी हर एक स्तर पर इस कार्यक्रम की भव्यता का पूरा ध्यान रख रहा है। इसलिए सतपुड़ा छठ घाट डैम पर भोजपुरी एकता मंच के आग्रह पर नगर पालिका प्रशासन ने झाड़ियो की सफाई और सतपुड़ा छठ घाट डैम के किनारे के हिस्से पर लगभग पानी के दो तीन फीट अंदर तक टेंट के पाइप लगाकर जालियां रोकी जायेगी!

Leave A Reply

Your email address will not be published.