प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों को शीघ्र हो बोनस का भुगतान हरिओम कुमार कुशवाहा श्रमायुक्त कार्यालय मध्य प्रदेश शासन इंदौर के द्वारा 23/10/2026 को पत्र जारी कर प्रदेश के निगम मंडलों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को श्रम अधिनियमों के अंतर्गत बोनस एवं अन्य सुविधाएं प्रदान करने हेतु पत्र जारी किया गया उस पत्र के पालन जिलों के श्रम पदाधिकारी भी पत्र जारी कर चुके हैं पर किसी भी निकाय में आउटसर्स एजेंसी ने बोनस का भुगतान नहीं किया जो श्रम विभाग के पत्र की खुली अवहेलना है
मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री हरिओम कुशवाहा ने इसको लेकर आयुक्त नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल को पत्र लिखकर बोनस भुगतान की मांग की है जिसमें प्रदेश के नगरीय निकायों में कार्यरत समस्त आउटसोर्स कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, विनियमित कर्मचारियों के साथ नियमित कर्मचारियों को भी बोनस एक्ट के तहत प्रति वर्ष बोनस प्रदान किया जाए और शासन के तरफ से जो पत्र जारी होते उसका जमीनी स्तर पर आउटसोर्स एजेंसियों और स्थानीय अधिकारियों के द्वारा समय पर पालन हो इसका भी ध्यान उच्च आधिकारियों को रखना चाहिए