कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग : भाजपा नेता दीपक उइके ने उठाया गंभीर मुद्दा 

माताएं बहनों का समग्र आईडी में नाम न होने से प्रसूति सहायता राशि का नहीं मिल रहा लाभ 

 

 

 

(घोड़ाडोंगरी) बैतूल जिले की सैकड़ों प्रसूति महिलाओं को प्रसूति उपरांत मिलने वाली सहायता राशि का लाभ तकनीकी समस्या के कारण लाभ नहीं मिल पा रहा है

इस संबंध में भाजपा नेता पूर्व प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने जिला कलेक्टर सौरभ सोनवाने से मुलाकात कर पत्र देकर इन गरीब माता बहनों को शासन की योजना के अंतर्गत राशि दिलवाए जाने को लेकर हस्तक्षेप कर राशि दिलवाने की मांग की

भाजपा नेता दीपक उइके ने बताया कि शासन के आंगन मिलन कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी प्रवास के दौरान ऐसी माता बहने मिली जिनका नाम समग्र आईडी में नहीं है साथ ही किसी त्रुटिवश या कोई कारण से नाम नहीं जुड़ पाया इन बहनों को योजना की राशि का लाभ नहीं मिल पाया इन बहनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से प्रसूति उपरांत काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है दीपक उइके ने जिला कलेक्टर से चर्चा कर मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर हस्तक्षेप की मांग की जिस पर जिला कलेक्टर ने इसे जन हितैषी मांग मानते हुए सीएमएचओ से जल्द इस पर उचित निर्णय लेकर नियमों को शिथिलता पूर्वक कर गरीब बहनों को प्रसूति उपरांत लाभ दिलवाने जाने का आश्वासन दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.