आंगन मिलन सेवा का आयोजन सेक्टर घोड़ाडोंगरी केंद्र बेहडीडाना 1 में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया दिनांक 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जा रहा है कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण से किया गया दिनांक 29 सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों अभिभावक तथा पार्षद द्वारा मुगना/ सुरजना के वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया स्वच्छता अभियान के तहत बच्चों के हाथ धुलाई वह स्वच्छता के बारे में बताया गया कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी के पत्र का वाचन किया तथा डॉक्यूमेंट्री वीडियो संदेश का प्रदर्शन किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा कार्यकर्ता का सम्मान किया गया व कार्यक्रम में घर के बने पौष्टिक भोजन की प्रदर्शनी लगाई गई आंगनबाड़ी का नवाचार घर पर पकाएंगे घर का खाएंगे रहा इस थीम पर कार्यकर्ता द्वारा आकर्षक पोषण प्रदर्शनी लगाई गई और बच्चों वह माता को स्थानीय स्तर पर तैयार पौष्टिक
स्वल्पाहार वितरण किया गया 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों की माता गर्भवती महिला धात्री माता एवं महिला लाभार्थियों के साथ संवाद स्वास्थ्य परीक्षण किया गया बच्चों को फल एवं मिठाई का वितरण किया कार्यक्रम में शामिल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचन पांडे, वार्ड पार्षद सविता पथारिया, ANM सरोज भोसले,आशा कार्यकर्ता सगीता भोरवंशी, साईका कांति आरसे , गर्भवती माता धात्री माता किशोरी बालिका , अन्य अभिभावक शामिल है