पार्षद नेहा उइके ने तय मानक के विपरीत हुए निर्माण कार्य की जनजाति आयोग में शिकायत

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के आदिवासी वार्ड घटिया और लापरवाही पूर्वक हुए निर्माण कार्य में घोर लापरवाही किए जाने पर जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान

पार्षद नेहा उइके ने तय मानक के विपरीत हुए निर्माण कार्य की जनजाति आयोग में शिकायत

ड्रेन कवर नहीं होने से जनजाति एवं अन्य समाज के निवासरत नागरिकों हो रहे दुर्घटना का शिकार

(घोड़ाडोंगरी) नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वॉर्ड क्रमांक 07 छत्रपति शिवाजी वार्ड जो जनजाति के लिए आरक्षित वार्ड है यहां की पार्षद नेहा उइके ने वार्ड में हुए नाली निर्माण कार्य में तय मानक के विपरीत हुए निर्माण कार्य की शिकायत जनजाति आयोग में की है
उन्होंने जनजाति आयोग के सदस्य मंगल सिंग धुर्वे को पत्र लिखकर अपने वार्ड में हुए नाली के निर्माण कार्य में घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि

वार्ड क्रमांक 07 जो जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है साथ ही इस वार्ड की सड़क जो आदिवासी बाहुल्य वार्ड क्रमांक 09 ,08 सहित सड़कवाड़ा, बांसन्या महेंद्रवाड़ी में निवासरत बहुसंख्यक में आदिवासी वर्ग के निवासियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है लेकिन पूर्व में गैरजिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदार ने तय मानक के विपरीत दोनों तरफ निर्माण कार्य कर नाली पर जल्द ही ड्रेन कवर करने की बात कही गई थी लेकिन काफी लंबा समय बीतने के बाद भी ड्रेन कवर न होने से आये दिनों बच्चे बुजर्गों एवं वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे है पार्षद नेहा उइके ने आयोग को शिकायत करने हुए अवगत करवाया कि कार्य नियम विरुद्ध हुआ है जान बूझकर लापरवाही कर जनजाति वर्ग एवं अन्य निवासरत व्यक्तियों के साथ अन्याय है

पार्षद नेहा उइके की शिकायत को गंभीरता पूर्वक लेकर आयोग के सदस्य मंगल सिंग धुर्वे ने लिया साथ ही मंगल सिंग धुर्वे के आदेश पर जनजाति आयोग के सचिव ने ने संज्ञान में लेकर आयोग अधिनियम 1995 की धारा के अंतर्गत शक्तियों का अनुसरण कर मामले की जांच करने का आदेश नगरीय प्रशासन आयुक्त को दिया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.