सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

 

घोड़ाडोंगरी ।सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी में विकासखंड स्तरीय वरिष्ठ एवं कनिष्ठ चित्रकला प्रतियोगिता एवं वरिष्ठ स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड के अंतर्गत 9 संकुल केंद्रों से चयनित प्रत्येक विद्या में तीन-तीन प्रतिभागी सम्मिलित हुए। इस प्रतियोगिता में बालकों की अपेक्षा बालिकाओं की प्रतिभागिता अधिक रही। विकासखंड स्तर पर प्रत्येक विधा में तीन-तीन प्रतिभागियों का जिला स्तर प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयन हुआ। चयनित प्रतिभागी 30 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष सेवा संकल्प अभियान के जिला प्रभारी श्री राजेंद्र मालवीय, विशिष्ट अतिथि पूर्व संसदीय सचिव माननीय श्री राम जी लाल उइके भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री राकेश अरोड़ा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मारुति राव सोनारे जी द्वारा किया गया।जनप्रतिनिधियों ने चित्रकला प्रतियोगिता का अवलोकन किया। प्रतिभागियों से विकसित भारत की संकल्पना पर विचार पूँछे। भाषण प्रतियोगिता के विद्यार्थियों के प्रभावशाली भाषण एवं प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा की। जिलाप्रभारी राजेंद्र मालवीय जी ने अपने संबोधन में उपस्थित विद्यार्थियों को विकसित भारत एवं सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तार से बताया एवं विद्यार्थियों से चर्चा भी की उन्होंने

विकासखंड में चयनित होने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं भी प्रेषित की।कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बीआरसी श्री पीसी बोस एवं उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य एम आर निरापुरे ने सभी जनप्रतिनिधियों का कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार प्रकट किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.