सतपुड़ा प्ले स्कूल घोड़ाडोंगरी में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ हुआ श्री गणेश विसर्जन

 

 

 

घोड़ाडोंगरी। सतपुड़ा प्ले स्कूल घोड़ाडोंगरी में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विसर्जन से पूर्व भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। बच्चों ने “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के साथ भगवान श्री गणेश को भावपूर्ण विदाई दी। विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य नितेश नागवंशी, शिक्षिकाएं प्रिया अग्रवाल एवं यशोदा ठाकरे सहित सतपुड़ा शिक्षा समिति घोड़ाडोंगरी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर गणेशोत्सव में सहभागिता की और भगवान श्री गणेश से सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

विद्यालय परिवार एवं सतपुड़ा शिक्षा समिति घोड़ाडोंगरी ने सभी श्रद्धालुओं को गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.