*नगर पालिका सारनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही अंशदान ऋण शिविर का आयोजन 22, 23 एवं 24 सितंबर को*
_सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा सेतु के तहत होगा ऋण शिविर का आयोजन, वित्तीय संस्थाएं रहेगी उपस्थित।_
सारनी। सेवा संकल्प अभियान 2026 सेवा सेतु के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सारनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों हेतु अंशदान ऋण शिविर का आयोजन 22, 23 एवं 24 सितंबर 2026 से किया जा रहा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नितिन बिजवे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के ऐसे हितग्राही जिन्हें अस्थाई रूप से आवास आवंटित किए गए हैं एवं उनका अंशदान जमा किया जाना शेष है। उनके लिए उक्त हितग्राही अंशदान ऋण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वे उपस्थित होकर अंशदान हेतु ऋण प्राप्त कर सकते हैं इसके उपरांत उन्हें आवासों का स्वामित्व प्रदान किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने ऐसे समस्त हितग्राहियों से आग्रह किया है कि वे शिविरों में उपस्थित होकर ऋण संबंधी कार्यवाहियां पूर्ण कर सकते हैं।