*आज नहीं तो कल नहीं” नशा मुक्ति की शपथ के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रानी अवन्ती हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया गया*

 

 

इटारसी : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह

राजपूत के साथ राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के संभागीय अध्यक्ष पं मनोहर तिवारी, समाज सेवी वर्षा कलोते ने झंडा वंदन करके तिरंगा फहराया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत अतिथितियों द्वारा माँ सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान रानी अवन्ती शाइनिंग स्टार के बाल कलाकारों द्वारा “आज नहीं तो कल नहीं” नशा मुक्ति के नाट्य मंचन की प्रस्तुति हुई जिसमें उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति के संकल्प की शपथ दिलाई गई। साथ ही देश भक्ति के आकर्षक सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा की गई। विशेष अतिथियों में जिला उपाध्यक्ष मुकेश सारवान, अनिल अमरोही, हरिओम राजपूत जितेंद्र मालवी जगदेव लक्ष्मीनारायण

श्रीवास्तव मौजूद रहे जिन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर उन्हें मेडल देकर पुरष्कृत किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में वंदिता, वंदना अहिरवार, प्रियांशु, आराध्या बघेल, रितेश, रणवीर, परी, आराध्या गोहर, सीता भदोरिया, अर्जुन, आहिल, मयूर चौधरी, यामिनी पथरोट, संध्या बघेल, तहजीब, सुरभि यादव, अनस, अब्दुल, हिमांशु, पृथ्वीराज, आयुष, जॉय, गायत्री प्रधान, लकी वर्मा, शामिल रहें। मंच का संचालन छात्रा नैंसी सिंह ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था कोऑर्डिनेटर देवेंद्र कुमार चौरे, कंचना खंडारे, अंकिता चौधरी, डॉली सारवान, अंजलि चौरे, खुशी बनेटिया, सपना हनोतिया, पुष्पा चौरे उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.